बहराइच के विकास को लेकर सियासी बहस तेज, मोहम्मद वसीम ने उठाए सवाल
बहराइच:-यूपी के बहराइच जिले से बड़ी खबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहराइच सदर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आ रहे मोहम्मद वसीम की ओर से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।जारी किए गए प्रचार सामग्री में पिछले कार्यकाल के दौरान विधायक निधि के उपयोग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, औद्योगिक गतिविधियों, सड़कों की स्थिति तथा नगर पंचायतों के कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। साथ ही सरकारी जमीनों पर कथित अवैध कब्जों और अवैध खनन जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। प्रचार सामग्री में बहराइच के विकास को लेकर क्या फिर भी उम्मीद करेंगे। जैसे सवाल के जरिए मतदाताओं का ध्यान स्थानीय समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी को विकास के लिए विकल्प के तौर पर प्रस्तुत करते हुए मोहम्मद वसीम को बहराइच सदर विधानसभा क्षेत्र का संभावित उम्मीदवार बताया गया है।हालांकि प्रचार सामग्री में लगाए गए आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में आगामी चुनावी माहौल में इन मुद्दों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी।बहराइच में विकास, स्थानीय समस्याओं और राजनीतिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दे आने वाले समय में चुनावी चर्चा के प्रमुख केंद्र बन सकते हैं।


