Friday, July 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किया पनियरा क्षेत्र का दौरा,...

सपा के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किया पनियरा क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने किया पनियरा क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने शुक्रवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।दौरे के दौरान भावी पनियरा विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और किसान संबंधी मुद्दों पर लोगों से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर भावी पनियरा विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान और नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। भावी पनियरा विधायक आमिर खान ने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता सपा को भारी समर्थन देगी और सरकार बनने पर सभी लंबित कार्य पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मास्टर सुरेंद्र यादव, मास्टर उमेश यादव, मास्टर दिनेश यादव, राकेश कुमार, अरविंद गौतम, सुरेंद्र यादव पहलवान, रामबचन यादव औरंगजेब खान, आशुतोष प्रताप, रहमत चाचा, राहुल राय, से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे