पनियरा में 8 माह की गर्भवती गाय की तड़प-तड़प कर मौत, पशुपालक ने पशु चिकित्सालय पर लगाया गंभीर आरोप
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 319 विधानसभा क्षेत्र पनियरा में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां 8 माह की गर्भवती गाय के इलाज में देरी के कारण उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित पशुपालक ने पनियरा स्थित पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पशुपालक का आरोप है कि वह समय पर गाय को लेकर अस्पताल पहुंचा था, लेकिन वहां न तो डॉक्टर समय पर मिले और न ही कोई उचित इलाज किया गया। समय पर उपचार न मिलने के कारण गाय की मौत हो गई। पशुपालक ने कहा कि अगर समय रहते गाय का इलाज हो जाता तो उसकी और उसके गर्भ में पल रहे बछड़े, दोनों की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में पशु चिकित्सालय की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।


