Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआर०के० इंटरमीडिएट कालेज में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस 2026 कार्यक्रम 

आर०के० इंटरमीडिएट कालेज में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस 2026 कार्यक्रम 

आर०के० इंटरमीडिएट कालेज में धूम-धाम से मनाया गया मातृ दिवस 2026 कार्यक्रम 

मां के ममता का कोई मोल नहीं – राम दरश चौधरी जिला परियोजना निदेशक महराजगंज

हरपुर तिवारी, महाराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी में स्थित आर० के० इंटरमीडिएट कालेज में बहुत ही धूम-धाम से मातृ दिवस 2026 मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम दरश चौधरी जिला परियोजना निदेशक महराजगंज व विशिष्ट अतिथि राजकीय हाई स्कूल बरवा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद व राजकीय हाई स्कूल बेलटिकरा पनियारा की सहायक अध्यापिका संगीता कुमारी व राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता एवं जे.पी. स्कूल के प्रबंधक हैदर अली खान व संयोजक सुश्री काजल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के प्रबंधक वलीउल्लाह खान व प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान व संरक्षक निसारुल्लाह खान, अध्यक्ष श्रीमती मोहिबुन निशा व श्रीमती राकिया खातून ने अतिथियों को बैज लगा कर, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन करते हुए व विद्यालय परिवार की अन्य माताएं एक साथ केक काटकर बच्चों में बांटा प्रेम । विद्यालय के छात्र/छात्राओ ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगो का मन मोह लिया व कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों के माताओं के बीच भिन्न-भिन्न प्रकार के खेल का आयोजन भी किया गया। जिसमें माताएं बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इन खेलों में प्रतिभाग करने वाली सभी माताओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राम दरश चौधरी जिला परियोजना निदेशक महराजगंज ने माताओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मां के प्यार के बिना बच्चों की जिंदगी अधूरी होती है तो उनकी परवरिश ठीक तरीके से नहीं हो पाती है, इसलिए माता ही बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है। हाई स्कूल 2026 व विद्यालय स्तर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिवार में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि एक वृक्ष मां के नाम, अपनी मां के सम्मान में एक वृक्ष सभी लोग अवश्य लगाए। विशिष्ट अतिथि राजकीय हाई स्कूल वरबा राजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अपने बच्चें के प्रति मां का समर्पण को देखते हुए ही कहा गया है कि मां के कदमों में जन्नत होती है। इस दौरान राजकीय हाई स्कूल बेलटिकरा पनियारा की सहायक अध्यापिका संगीता कुमारी ने सभी छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहां की मां के आशीर्वाद के बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है इसलिए अपने माता-पिता का सेवा सदैव करनी चाहिए। राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता ने छात्रों द्वारा प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक वालीउल्लाह खान व कोषाध्यक्ष निसारुल्लाह खान, प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान और विद्यालय के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाए , बच्चों की माताएं व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे