पनियरा जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का सडा लाश,पुलिस कर रही जांच

पनियरा जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का सडा लाश,पुलिस कर रही जांच

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के बांकी रेंज, दौलतपुर बीट के जंगल में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला।

*घटना की मुख्य बातें:*

– *स्थान*: बभनौली-परतावल मार्ग के पास ईंट भट्टे से उत्तर दिशा में जंगल के भीतर

– *स्थिति*: शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। शरीर का निचला हिस्सा सड़ चुका था, ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे

– *पहचान के निशान*: गले में लाल धागे में मंगलसूत्र, हाथों में कंगन और लाल चूड़ियां। विवाहित होने की आशंका

– *अनुमानित समय*: पुलिस के अनुसार शव 15-20 दिन पुराना लग रहा है

*कैसे मिली जानकारी*: बुधवार शाम आंधी-बारिश के बाद गुरुवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं ने शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

*पुलिस कार्रवाई*:

– थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे

– शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

– शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है

– हत्या या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पनियरा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *