क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ स्वस्थ शरीर के लिए खेल आवश्यक, वेदप्रकाश शुक्ल
महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रामरतन पी०जी० कालेज,रामपुर, पनियरा के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शुक्ल अध्यक्ष प्रमुख संघ व ब्लॉक प्रमुख पनियरा व अध्यक्षता आर०सी० यादव प्रबंधक रामरतन पीजी कालेज रहे साथ ही संयोजक शिव कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे।सबसे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री शुक्ल जी व आर०सी० यादव के द्वारा सरस्वती जी के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन करके शुभारंभ किया गया। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र पनियरा के सभी नौ न्याय पंचायतों के विद्यालय की विजेता टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र कबड्डी के प्रतियोगिता से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त करके किया गया।खेल स्पर्धा में बालक जूनियर स्तर कबड्डी में विजेता एनपीआरसी नरकटहां की टीम व एनपीआरसी जड़ार की टीम बालिका जूनियर स्तर कबड्डी में एनपीआरसी माधोनगर की टीम व एनपीआरसी नरकटहां की टीम के बीच खेला जाएगा। 50 मीटर प्राथमिक स्तर सुजीत कुमार नरकटहां प्रथम व अमन कुमार एनपीआरसी जड़ार द्वितीय बालिका संवर्ग रेशमा नरकटहां प्रथम व राधिका एनपीआरसी मिठौरा द्वितीय स्थान पर रहा।प्राथमिक स्तर व जूनियर स्तर लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण, कबड्डी, खो-खो, समूहगान, लोकगीत, एकांकी आदि की प्रतियोगिताएं होनी हैं जिसमें प्रथम राउंड में कुछ प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी हैं। जिसका फाइनल सोमवार को होना है, इस प्रतियोगिता की सभी विजेता टीम जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक आनन्द कुमार त्रिपाठी व ब्लाक के समस्त खेल अनुदेशक तथा शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रमोद कुमार पटेल, , हरीश शाही, विनोद कुमार वर्मा, नीरज राय, राजेश यादव, संजय मौर्य, सुनील मिश्रा, मो० अय्यूब अंसारी, अमरजीत, सुनील कुमार, ईश्वरचंद विद्यासागर, संजीव कुमार, वरेश कुमार, महेन्द्र चौहान, अवधेश गुप्ता, बनारसी प्रसाद, सुभानल्लाह, विवेक कुमार, दिनेश सिंह, विवेक गुप्ता व ब्लॉक के एआरपी अवनीश उपाध्याय, संजय शुक्ला, राकेश यादव, शिक्षक मौजूद रहे।


