जनसम्पर्क कार्यालय पनियरा मे नेताजी के तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर 10 अक्टूबर 2025 समाजवाद के अग्रदूत, युगपुरुष, दलितो, मजबूरों, शोषितों के मसीहा, समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, समाजवाद पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें आदरणीय नेताजी माननीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पनियरा जामा मस्जिद निकट धुसवा रोड पर जनसम्पर्क कार्यालय में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें। नेताजी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। यहाँ उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ! पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थें जिन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज संसद से लेकर सड़कों तक बुलंद की। उन्होंने कहा- नेताजी ने हमेशा नारे नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लड़ी। आज भी उनके विचार समाज में समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि आदरणीय नेताजी की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था रही है। शोषित पीड़ित पी.डी.ए. वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा है। कहा जाता है कि आदरणीय नेताजी उत्तर प्रदेश की किसी भी जनसभा में कम से कम पचास लोगों को नाम लेकर मंच पर बुला सकतें हैं।भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि नेताजी एक सच्चे जननेता थें, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को अपनी राजनीति का मूल बनाया। वे देश के ऐसे नेता थें जिन्होंने हमेशा कहा- हमारी राजनीति जनता के बीच से शुरू होती है और जनता के लिए ही है पनियरा विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने सत्ता को कभी साध्य नहीं, बल्कि साधन माना। समाजवादी पार्टी आज भी उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के लिए संघर्षरत है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामलाल यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान, रहमत साहब, वीर बहादुर वर्मा सेठ, वालीउल्लाह, शाबान भाई, नईम अंसारी, तुलसी यादव, डॉ धर्मेद्र भारती, डॉ राजकुमार, मनोज सहानी, महेंद्र निषाद,असलम,दिलीप गुप्ता,राजेश, अविनाश कुमार पासवान, आबिद अली, सरफुद्दीन,शादाब उर्फ बजरंगी खान, मंजूर आलम, एहसान, वीरेंद्र पासवान, बबलू भारती, अशोक यादव, मुस्तकीम गयासुद्दीन उदयराज पासवान की उपस्थिति रहीं।


