आफाक आलम खां प्रबन्धक/ सचिव व शाहिदा परवीन चुनी गई अध्यक्ष 

आफाक आलम खां प्रबन्धक/ सचिव व शाहिदा परवीन चुनी गई अध्यक्ष 

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबरनगर पंचायत पनियरा में स्थित पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को विद्यालय प्रांगण में जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज द्वारा नामित चुनाव अधिकारी / पर्यवेक्षक सुभाष चन्द की देखरेख में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया । चुनाव में सर्व सम्मति से आफाक आलम उर्फ सैफ खां प्रबन्धक व शाहिदा परवीन अध्यक्ष चुनी गई । इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद हेतु नाजनीन अख्तर , उप प्रबन्धक पद हेतु शमा परवीन चुनी गयी । इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में श्रीमती नीलोफर बानो , श्रीमती यास्मीन बानो , आफताब आलम , खुर्शीद आलम खां , सबा परवीन , रामनरेश , श्रीमती मेहर अफरोज व निकहत निषाद चुनी गयी । वहीं पर पदेन सदस्य के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य आफ़ताब आलम खां , विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता औसाफ आलम खां व श्रीमती अफरोज शमा चुनी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *