राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाराजगंज में शिक्षकों और खिलाड़ियों का सम्मान
महाराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महराजगंज में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया था।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि:
– जिलाधिकारी संतोष शर्मा
– युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह
– जिला सूचना अधिकारी और संघटन के संरक्षक सी. जे. थॉमस
*सम्मानित खिलाड़ी:
– सांची अग्रवाल
– शिवांगी चौहान
– अजय भारती
– अफ़ज़ल अली
– जुबेर अहमद
– प्रतिभा शर्मा
– अंश शर्मा
– रंजीत निषाद
– सुनैना प्रजापति
– अर्चना भारती
*सम्मानित पीटीआई शिक्षक:
– संत कुमार वर्मा
– अतुल मणि त्रिपाठी
– गुफरान
– फराज अहमद
– अजीत कुमार राय
– रिज़वान अहमद फैज़ी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का साधन है, जबकि संरक्षक सी. जे. थॉमस ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि संगठन शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है/


