पनियरा में भावी विधायक आमिर खान का दौरा,पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर पहुंचे,माता के निधन पर दी सांत्वना
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने सोमवार को पनियरा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पनियरा के पूर्वब्लाक प्रमुख राजेश जायसवाल के घर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। राजेश जायसवाल की माता का निधन 20 अगस्त को हुआ था।अमीर खान ने पनियरा कस्बे के व्यवसाय वीरबहादुर वर्मा के घर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने खुटहा, महुअवा, खैचा, बैजूडेहरा, बडवार,सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया। औरंगजेब खान,कमलेश कनौजिया,बैजनाथ यादव, पप्पू भारती सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


