Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएफआरसीटी दिवंगत मजदूर के परिवार को करेगा 20 लाख रुपए का आर्थिक...

एफआरसीटी दिवंगत मजदूर के परिवार को करेगा 20 लाख रुपए का आर्थिक मदद 

एफआरसीटी दिवंगत मजदूर के परिवार को करेगा 20 लाख रुपए का आर्थिक मदद

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर एफआरसीटी जिला टीम महराजगंज एफआरसीटी आपके द्वार के तर्ज पर पनियरा के मंसूरगंज गांव में स्व० पन्नेलाल के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। स्व० पन्नेलाल का निधन विगत 8 जुलाई को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर इलाज के दौरान हुआ था। ये अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे, ये पेशे से पेंटर थे, जैसे ही जिला टीम पहुंची वैसे ही स्व० पन्नेलाल की पत्नी सहित पूरा परिवार फूट-फूट कर रोने लगा और वहां मौजूद सभी की आंखों में आंसु आ गए। संस्थापक महेन्द्र कुमार वर्मा ने परिवार को ढांढस बधाते हुए कहा कि फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम के 40 हजार सदस्य आपके साथ हैं। टीम ने स्व० पन्नेलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र सहित आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर भौतिक सत्यापन किया। एफआरसीटी आगामी 10 अगस्त से 20 अगस्त तक असामयिक निधन पर आर्थिक सहयोग अलर्ट 1 शुरू करेगा, जिसमें प्रत्येक सदस्य 50 रुपए नॉमिनी के बैंक खाते में भेजकर 20 लाख रुपए का आर्थिक मदद करेगा। इसके पहले भी एफआरसीटी द्वारा 34 बेटियों की शादी में 20 लाख रुपए का आर्थिक मदद कराया जा चुका है। जनपद महराजगंज में एफआरसीटी के 5200 सदस्य हैं। इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र कुमार वर्मा, सह संस्थापक चंद्र शेखर सिंह, चरन सिंह कंवर, जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री सुनील वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, अध्यक्ष पनियरा रंजीत चौधरी व ब्लॉक महामंत्री अनिल वर्मा और परतावल अध्यक्ष मो० सलाउद्दीन एवं सदर सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे