खलिहान की जमीन पर जबरन रास्ता निर्माण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Oplus_131072

खलिहान की जमीन पर जबरन रास्ता निर्माण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

महराजगंज:-युपी मे महराजगंज के तहसील सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पिपरपाती तिवारी में पुश्तैनी खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से रास्ता निर्माण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्रामप्रधान ने अपने निजी हित में व्यक्ति विशेष—पूर्णवासी यादव—को लाभ पहुंचाने के लिए खलिहान की भूमि पर जबरन रास्ता बनवाया है।ग्रामीणों के अनुसार, पोखरे के दक्षिण और पूरब दिशा में स्थित पुश्तैनी खलिहान की जमीन पर सभी किसान अपने-अपने कृषि कार्य करते हैं। परंतु ग्रामप्रधान ने रात के अंधेरे में ईंट के टुकड़े डालकर उस पर मिट्टी बिछवाई और रास्ता बना दिया। इसके साथ ही सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति का मड़ई भी उसी जमीन पर खड़ा करवा दिया गया।सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इस निर्माण की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले की सूचना स्थानीय थाना मिटौली को दी गई। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने और आपत्ति पत्र देने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से मौके की जांच कराकर अवैध निर्माण हटवाने और खलिहान की जमीन को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह जमीन विशेष आरक्षित श्रेणी में आती है, जिस पर केवल खलिहान के कार्य ही किए जा सकते हैं। प्रमुख शिकायतकर्ताओं में नन्दकिशोर, नरेन्द्र कुमार, ध्यानेश्वर मणि, कौशल किशोर सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *