महराजगंज के पनियरा में दुकानदार के भतीजे से मारपीट, सामान तोड़ा; CCTV में कैद हुई घटना

महराजगंज के पनियरा में दुकानदार के भतीजे से मारपीट, सामान तोड़ा; CCTV में कैद हुई घटना

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा में एक मेडिकल स्टोर पर दर्जन भर लोगों ने हमला कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पनियरा ब्लॉक के सामने स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक इमामुद्दीन खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय वह किसी काम से दुकान से बाहर गए थे। उस वक्त उनका भतीजा दुकान पर मौजूद था।इसी दौरान एक दर्जन से अधिक लोग दुकान में घुस आए। उन्होंने इमामुद्दीन के भतीजे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दुकान का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। जंगल बड़हरा निवासी इमामुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *