विजेता छात्र / छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम के तहत मन्नान खां विद्यालय में हुई प्रतियोगिता

विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर पंचायत पनियरा में स्थित पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय पर प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र पनियरा की टीम द्वारा एक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विजेता छात्र / छात्राओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में रंगोली व चार्ट प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा 10 की छात्रा साहिबा व राधिका प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं नेहां व अनुराधा कक्षा 10 को द्वितीय स्थान मिला , नैन्सी व कृष्णा कक्षा 9 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ व सांत्वना पुरस्कार नीतू को मिला । विजेता बच्चे पुरस्कार पाकर गदगद हो उठे । कार्यक्रम के बाद उपस्थित छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता आफाक आलम ऊर्फ सैफ खां ने कहा कि सभी प्रकार के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए इससे अपने अंदर छिपी हुई डर खत्म हो जाती हो जाती है साथ ही स्वयं के भीतर की प्रतिभा उभर कर सामने आती है । प्रतियोगिता में मिले पुरस्कार की कोई कीमत नही होती उसकी कीमत अनमोल होती है ।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह है कि स्वच्छता पर आप सब जागरूक रहें और स्वयं के अलावा अपने घरों पर व पास – पड़ोस में इसका प्रचार प्रसार करें ताकि मेरा देश व प्रदेश पूरी तरह से स्वच्छ रहे और आप सब स्वस्थ्य रहें । इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा की टीम में प्रमुख रूप से डा अशोक कुमार सिंह प्रभरी चिकित्साधिकारी , डा अनुराग कुमार चिकित्साधिकारी , शैलेन्द्र सिंह , श्रीमती रैना , दिग्विजय कुमार के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां , राजेंद्र सिंह , मो सैफ , जलाललुद्दीन , देवीदीन प्रजापति , शिवनरायन वर्मा , औसाफ आलम खां सोनू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *