Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर्ष फायरिंग कर मनीष कुमार ने उड़ाई कानून की धज्जियां,पुलिस ने किया...

हर्ष फायरिंग कर मनीष कुमार ने उड़ाई कानून की धज्जियां,पुलिस ने किया गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग कर मनीष कुमार ने उड़ाई कानून की धज्जियां,पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर जनपद के पकड़ी-खुटहा मार्ग पर सरेआम असलहे से हर्ष फायरिंग करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक ने बाजार के बीचो-बीच दो राउंड फायरिंग की और इसका वीडियो बनाकर अपने मित्रों के साथ साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया सीओ ने किया मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आभा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक का नाम मनीष कुमार है, जो मुडिला बाजार, थाना पनियरा का निवासी है। मनीष के पिता के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है, जिसे मनीष ने अपने छोटे भाई के पिता बनने की खुशी में इस्तेमाल किया। खुशी में झूमते हुए मनीष ने अपने पिता की रिवॉल्वर से फायरिंग की और इसका वीडियो बनाया, जिसे उसने दोस्तों के साथ साझा किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे