ग्राम प्रधान के नाम से बना पीएम आवास, कार्रवाई की मांग

ग्राम प्रधान के नाम से बना पीएम आवास, कार्रवाई की मांग

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर निचलौल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा कड़जा में ग्राम प्रधान नर्वदा देवी पत्नी श्रीकांत ने स्वयं प्रधानमन्त्री आवास का लाभार्थी बनी। गांव के तमाम अपात्रो को पीएम आवास दिया गया। जनसुवाई पोर्टल पर आनलाइन शिकायत कर कार्यवाही का माग किया। शिकायतकर्ता ने बताए की ग्राम प्रधान द्वारा अपने खास सासु मां कलावती पत्नी बिक्रम के नाम से भी आवास का लाभ लिया गया । पीएम आवास का बजट मात्र एक लाख बीस हजार रुपए आया। जिसमें 20 से 25000 ग्राम प्रधान द्वारा लिया गया। जिसके वजह से तमाम मकान पूर्ण नहीं हो पाए लेकीन सचिव द्वारा कागजों में आवास को पूर्ण दिखाया गया है।शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा अपात्र लाभार्थियों से ₹20000 लेकर आवास दिया गया और अपने नाम से भी आवास बनवाया गया आवास बनवाने के बाद ग्राम प्रधान अपने सास के नाम से भी आवास बनवा लिया गया । पीड़ित शिकायतकर्ता ने बताया कि अगर ग्राम प्रधान के खिलाफ़ कार्यवाही नहीं किया जाता। तो हम आगे जिलाधिकारी के पास जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *