जहर खाये दरोगा की ईलाज के दौरान हुई मौत

जहर खाये दरोगा की ईलाज के दौरान हुई मौत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर फरेंदा में बुधवार को गोरखपुर में तैनात दरोगा आत्महत्या के लिए जहर खाकर जान देने की कोशिश मे अचेत प्रेम पोखरा के समीप पडा मिला था।सूचना पर मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस इलाज के लिए बनकटी सीएचसी ले गई। जहां पूछताछ में दरोगा ने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खा लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद सेहत में सुधार नहीं होता देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।जहां आज उसने दम तोड़ दिया।जहर खाने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई विकेश कुमार उपाध्याय 32 वर्ष बलिया जिले के भैदपुर पोस्ट टकरसन के मूल निवासी हैं। वर्ष 2022 में नियुक्त हुए हैं। एक सप्ताह पहले उनकी पोस्टिंग गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना में थी। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। तभी से वह परेशान थे। बुधवारअपराह्न तीन बजे के करीब फरेंदा के प्रेम पोखरा के पास अचेत अवस्था में पड़े थे। दरोगा को अचेत अवस्था में देख लोगों ने फरेंदा पुलिस को सूचना दिया। फरेंदा पुलिस फौरन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले गई।पूछताछ में जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी के बादचिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, पर हालत में सुधार नहीं होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।जहां आज दरोगा विकेश कुमार उपाध्याय की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मृत्यु का समाचार मिला।मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व दरोगा की हुई थी शादी। दरोगा ने किस वजह से जहरीला पदार्थ खायाइसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *