राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी सरदार पटेल की जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी सरदार पटेल की जयंती

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती स्थानीय पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी. इसमें सर्व प्रथम प्रार्थना सभा में विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये निर्धारित प्रारूप से पढ़ कर विद्यालय के सभी छात्र /छात्राओं से हाथ आगे कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी. इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक आफ़ाक़ आलम उर्फ़ सैफ खां ने सरदार पटेल के जीवन के आदर्शो के बारे में बताया. साथ ही उनके आदर्शो से सीख लेकर जीवन में आत्मसात करने को कहा. इसके पूर्व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां, देवीदीन, जयनाथ प्रजापति, शिव नारायण वर्मा, शिवम जायसवाल, मोहम्मद सैफ, राम नारायण सिंह, अब्दुल्लाह, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती पूनम सिंह,नूर चश्मी,माया वर्मा, मोनिता, गुफराना,जलालुद्दीन अंसारी , रामललित , औसाफ़ आलम उर्फ़ सोनू सहित अधिसंख्य शिक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *