बिजली कटौती की जानकारी मांगने पर जनप्रतिनिधि को मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी,बिजली विभाग निचलौल के एक्सईएन सस्पेंड
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर बेलगाम अधिकारियों में शुमार करने वाले बिजली विभाग के एक्सईएन विपिन कुमार को आखिरकार शासन ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल विद्युत समस्या पर सिसवा के एक जनप्रतिनिधि ने जानकारी मांगी थी। तो एक्सईएन ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। मामला जिले के सिसवा क्षेत्र का था। बिजली कटौती और लगातार हो रहे फाल्ट के बारे में जानकारी लेने के मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जेल भेजने की धमकी दी थी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।इस मामले में पीड़ित बीडीसी ने निचलौल थानाध्यक्ष को एक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि सिसवा नगर पंचायत के निवासी जनप्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा सितंबर माह में निचलौल अधिशासी अभियंता को फोन से वार्ता कर बिजली की समस्याओ को लेकर अवगत करा रहे थे। इतने में ही अधिशासी अभियंता निचलौल आग बबुला हो गए और जनप्रतिनिधि को मुकदमा लिखवाने तक की धमकी दिए ।राजन विश्वकर्मा ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित ने बयान दिया था कि अधिशासी अभियंता विपिन कुमार के इस बर्ताव से उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। वहीं इस मामले का तत्कालीन जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने संज्ञान लिया था और रिपोर्ट शासन को भेजा था। इस मामले में एक्सईएन विपिन कुमार के विरुद्ध विभागीय जांच कराई गई, जिसमें वे दोषी पाए गए। इसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।


