पनियरा पुलिस द्वारा बिना किसी जुर्म के एक नाबालिक को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो हुआ वायरल

पनियरा पुलिस द्वारा बिना किसी जुर्म के एक नाबालिक को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो हुआ वायरल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा में गुरुवार को पनियरा पुलिस द्वारा बिना किसी जुर्म के एक नाबालिग को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं गाड़ी में बैठाने में किशोर को कामयाब नहीं होने पर एक दूसरे वीडियो में उसके घर की महिलाओं को एक दरोगा द्वारा अभद्रता करते हुए धक्का देकर गाड़ी में बैठाया जा रहा है। पनियरा पुलिस की इस कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। इस घटना को लेकर नगर पंचायत में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा रही। बताया जा रहा है कि मामला एक विवादित जमीन का है।
एक परिवार उक्त भूमि पर लगभग पैंतीस वर्षो से मकान बनवा कर अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ रह रहा है। उस जमीन को दूसरे पक्ष ने बैनामा रजिस्ट्री करा लिया है। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। लोगों में चर्चा है कि बिना किसी आदेश के दूसरे पक्ष द्वारा आखिर किसके सह पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस द्वारा परिजनों पर दवाब बनाने के लिए एक नाबालिग को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाने लगी।कामयाब नही होने पर घर की महिलाओं को धक्का देकर थाने ले गई। जिसको लेकर लोगों में पनियरा पुलीस की इस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है।वही इस संबंध में पूछे जाने पर पनियरा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलीस शांति व्यवस्था को लेकर मौके पर गई थी मारने पीटने की बात गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *