सरकारी धन के दुरूपयोग के मामले का जांच शुरू 

सरकारी धन के दुरूपयोग के मामले का जांच शुरू

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा विकास खंड के ग्राम पंचायत महुअवां शुक्ल में पूर्व में हुए विकास कार्यों में हुए गोलमाल की जांच करने एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी, जेई की टीम मंगलवार को गांव में जमीनी हकीकत की जांच करने पहुंची। मामले में महुअवा शुक्ल गांव निवासी विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को पूर्व में गांव में लगभग साढ़े ग्यारह लाख रूपए से हुए विकास कार्यों में गोलमाल की ग्यारह बिंदुओ की लिखित शिकायत की थी। जिसपर डीएम के निर्देश पर पनियरा खण्ड विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मौके पर कितना कार्य कराया गया है उसकी जांच के लिए टीम भेजा । महुअवा शुक्ल गांव निवासी विनोद कुमार ने डीएम सहित सभी उच्च अधिकारियों को दिए गए अपने शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर ग्यारह विभिन्न कार्यों में गोलमाल करने, गांव में व्यक्तिगत लोगोंका सरकारी धन से कार्य कराने और कई कार्यों को बिना कराए भुगतान करने का आरोप लगाते हुए डीएम सहित अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। वही गांव मे जॉच टीम द्वारा जांच करने के दौरान काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। शिकायत कर्ता बिनोद कुमार ने आरोप लगाया कि जांच टीम द्वारा सही तरीके से जांच नहीं किया जा रहा है। मनमाने तरीके से एकतरफा जांच कर मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह इस मामले की लोकायुक्त से जॉच कराएंगे। वहीं जांच अधिकारी एडीओ पंचायत गुड्ड प्रसाद ने बताया कि ग्यारह कार्यों की जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *