चाय की दुकानो पर बैठकर जीत हार का हो रहा चर्चा

चाय की दुकानो पर बैठकर जीत हार का हो रहा चर्चा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा मे चुनाव खत्म होते ही अब चाय की दुकान पर हार जीत का हो रहा है चर्चा जो व्यक्ति जिस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहा वह व्यक्ति अपने प्रत्याशी को हर हाल में चुनाव जीतने का दावा कर रहा है वैसे प्रत्याशी तो अपने अपने घर पर समर्थकों के साथ बैठक कर के गुणा-भाग लगा रहे हैं । वहीं कुछ समर्थक तो दावे के साथ अपने प्रत्याशी को जिता रहे हैं ।नव सृजित नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया लेकिन मतदाता इस बार खुल नहीं रहे हैं। कि हम फलां प्रत्याशी को वोट दिये हैं इसलिए हर प्रत्याशी सहमें हुए हैं। लेकिन सुबह शाम अपने वोट की गणना जरुर कर रहे हैं। सबको अब 13 मई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *