टीचर्स सेल्फ केयर टीम का हुआ विस्तार.आईटी सेल प्रभारी मोहम्मद अयूब अंसारी

टीचर्स सेल्फ केयर टीम का हुआ विस्तार

मो० अय्यूब अंसारी आईटी सेल प्रभारी महराजगंज व आशुतोष सिंह,सुनिल कुमार, अनिल कुमार,अजय कुमार बने जिला सहसंयोजक

महेन्द्र कुमार वर्मा सह-संस्थापक/प्रदेश प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने पूरे प्रदेश में जिला टीम का विस्तार किया है। जिससे जिले के शिक्षक/शिक्षिकाओं को अधिक से अधिक टीएससीटी से जोड़ा जा सके। इसी क्रम में जनपद महराजगंज में मो० अय्यूब अंसारी को जिला आईटी सेल प्रभारी व आशुतोष सिंह,सुनिल कुमार गौतम, अनिल कुमार,अजय कुमार कुशवाहा को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक साथियों के दिवंगत हो जाने पर उनके परिवारों को आर्थिक मदद के लिए टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) का निर्माण किया गया है। यह एक ऐसी संस्था है जो निःस्वार्थ भाव से शिक्षा विभाग के दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार को सीधे उनके नामिनी के खाते में पारदर्शी तरीके से आर्थिक मदद करती है। टीएससीटी से जुड़े शिक्षक साथी प्रदेश टीम के आह्वान पर बहुत ही छोटी राशि ₹ 50 से दिवंगत साथी के परिवार को सीधे उनके नामिनी के खाते में सहयोग करतें है और यह छोटा-छोटा सहयोग एक बहुत बड़ा सहयोग उभर कर सामने आता है। जिससे शिक्षक साथी दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया करते है। जनपद महराजगंज में लगभग 1500 (पन्द्रह सौ) शिक्षक एवं प्रदेश में कईयो हजार बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सक्रिय शिक्षक साथी जुड़कर टीचर्स सेल्फ केयर टीम में सहयोग कर रहे हैं। अब तक प्रदेश में 107 दिवंगत साथियों के परिवारों को लगभग 21 करोड़ 84 लाख रुपये की आर्थिक मदद कर चुकी है। *आज का सहयोग कल का सहारा* नारे के साथ सभी बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक साथियों को इस मुहिम में शामिल किया जा रहा है। प्रयास है कि समस्त शिक्षक साथियों तक अपनी बात पहुँचा कर सबको इस मुहिम में शामिल किया जा सके। टीम विस्तार पर महेन्द्र कुमार वर्मा सह-संस्थापक/प्रदेश प्रबंधक, चंद्रशेखर सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री, घनश्याम यादव जिला संयोजक, चरन सिंह जिला सह संयोजक, नीरज श्रीवास्तव जिला सह-संयोजक आदि सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *