सर्वहितकारी परिवार द्वारा आयोजित सर्वहितकारी होली मिलन समारोह आज
राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल
कुशीनगर! देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन जिला ईकाई कुशीनगर द्वारा सर्वहितकारी होली मिलन समारोह का आयोजन आज 06 मार्च को किया गया है जिला कार्यक्रम आयोजक मंडल कुशीनगर ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया है आयोजक मंडल के आमंत्रण पर सर्वहितकारी परिवार के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद भी इस कार्यक्रम मे शरीक होने पहुँच रहें हैं उनके साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल हो रहें हैं!
सर्वहितकारी होली मिलन का कार्यक्रम सर्वहितकारी परिवार के बैनर तले आयोजित है आयोजक मंडल कुशीनगर के अध्यक्ष श्री रामनरेश शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह कसया के निकट तुर्कपट्टी रोड पर स्थित महासोन गाँव मे आयोजित किया गया है आयोजक मंडल अपनी तैयारियां पुर्ण कर ली गयी हैं कुशीनगर सर्वहितकारी परिवार के चारों जिलाध्यक्ष, सभी जिला उपाध्यक्ष सभी तहसील व ब्लॉक पदाधिकारी अपने अपने ईकाई पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों सहित उपस्थित रहेंगे आयोजक मंडल ने सभी तरह की ब्यवस्था का प्रबंध किया है मीडिया से जुड़े लोगों को भी बुलाया गया है संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति होने से कार्यक्रम पूर्ण रुपेण सफल होगा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी भी पहुँच रहें है आयोजक मंडल कुशीनगर ने सर्वहितकारी परिवार कुशीनगर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सादर कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है!


