बोर्ड परीक्षा 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

बोर्ड परीक्षा 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

कुशीनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम, डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा व परीक्षा केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया।इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम की व्यवस्था चाक-चौबंद हो, सीसीटीवी कैमरे का एंगल सही हो, डबल लॉक सिस्टम नियमानुसार हो तथा परीक्षा केंद्र पर साफ-सफाई व आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *