Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों हेतु...

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों हेतु कैलेंडर जारी

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों हेतु कैलेंडर जारी

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा इस संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों हेतु कैलेंडर जारी किए गए हैं जो क्रम से इस प्रकार हैस्वास्थ्य विभाग के तहत दिनांक 08 जनवरी 2023 को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ए आर टी ओ कार्यालय कुशीनगर में चालकों/ परिचालकों/ पुलिसकर्मियों प्रवर्तन सिपाहियों एवं स्कूली वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया जाएगा। 09 एवं 10 जनवरी को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस चालकों एवं ई एम टी की क्रियाशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा। 11 एवं 12 जनवरी 2023 को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सरकारी एंबुलेंस के मानव संसाधन को औषधि प्रदान की जाएगी। 13 एवं 14 जनवरी 2023 को संयुक्त जिला अस्पताल में चालको एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण आयोजित है। 18 एवं 19 जनवरी को प्राइवेट वाहन चालकों का सामान्य एवं नेत्र जांच शिविर एआरटीओ कार्यालय पर होगा। 20 जनवरी 2023 को टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 21 एवं 23 जनवरी 2023 को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108, सरकारी एवं निजी एंबुलेंस का मानक अनुरूप मूल्यांकन किया जाएगा। दिनांक 28 एवं 30 जनवरी 2023 तथा 01 फरवरी को सीएमओ कार्यालय में आई रेड ऐप का सघन प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण कैंप भी लगाया जाएगा जो जिला मुख्यालय व तहसीलों पर दिनांक 09 जनवरी, और 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।इस क्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पडरौना डिपो के विभिन्न कार्यक्रमों में दिनांक 08 जनवरी रविवार को चालकों परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, 09 जनवरी को समस्त बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे,11 जनवरी से संचालन के समय चालकों को फोन का प्रयोग ना करने हेतु काउंसलिंग, 12 जनवरी को निगम के चालकों परिचालकों को नशा, ओवरस्पीडिंग बस न चलाने के संबंध में काउंसलिंग, 13 और 14 जनवरी को पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा बस स्टेशनों पर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाएगा ।16-17 जनवरी को सीट बेल्ट, बैक मिरर, बैकलाइट, इंडिकेटर फोग लाइट्स व रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की कार्रवाई की जाएगी। 18,19 जनवरी को निगम की बसों में प्रेशर हॉर्न की चेकिंग की जाएगी। 21 जनवरी को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु जागरूकता, 22 जनवरी को ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 09 जनवरी को उच्च शिक्षा के छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा से संबंधित जागरूकता, 10 जनवरी महाविद्यालय स्तर पर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों व छात्रों के दौरान नुक्कड़ नाटक, 11 जनवरी एनएसएस वॉलिंटियर्स द्वारा मलिन बस्ती गांव में जागरूकता अभियान, 12 जनवरी सड़क सुरक्षा जागरूकता का ऑनलाइन प्रशिक्षण, 14 जनवरी रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों द्वारा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता, 30 जनवरी पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता,31 जनवरी को छात्रों द्वारा लोगो के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान किया जाएगा।जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 16 जनवरी से 02 फरवरी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।इसके अलावा अन्य विभिन्न विभागों द्वारा भी सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न तरीके से जागरूकता प्रसार कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि जनपद कुशीनगर प्रदेश के उन 20 मुख्य सड़क दुर्घटना वाले जनपदों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटना से होने वाली मौत का आंकड़ा ज्यादा है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे