संयुक्त रूप से यातायात, परिवहन व पुलिस विभाग के वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन

संयुक्त रूप से यातायात, परिवहन व पुलिस विभाग के वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि 08 जनवरी 2023 को सड़क सुरक्षा माह के क्रम में पुलिस लाइन रविन्द्र नगर धूस पर संयुक्त रूप से यातायात, परिवहन व पुलिस विभाग के वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न शाखाओं के 45 वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परीक्षण टीम में डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ मुचकुंद द्विवेदी, डॉ वेद प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश( फिजियो)व श्वेता(ए एन एम) शामिल रहे।इस अवसर पर संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आर डी प्रसाद वर्मा, आर आई पुलिस लाइन रूपेश कुमार, ट्रेफिक इंस्पेक्टर सत्य शानयाल शर्मा एवं ट्रैफिक कर्मी तथा विभिन्न शाखाओं के वाहन चालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *