एमडीएसए की 28वीं आम सभा की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

एमडीएसए की 28वीं आम सभा की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

पनियरा,महाराजगंज। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन की 28वीं आम सभा की बैठक हाजी अजहर अली इंटर कॉलेज, पनियरा में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता एमडीएसए के अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी एवम् संचालन सचिव महेंद्रा नन्द जायसवाल ने किया।आज की बैठक में पूर्व में निर्धारित एजेंडों पर चर्चा की गई। आर टी ई के मुद्दे पर सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी।और सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया, कि जब तक पिछले 4 साल से बकाया आर टी ई फिस का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक हम नए सत्र में आर टी ई का प्रवेश नहीं लेंगे। एम डी एस ए के अध्यक्ष ने कहा की सरकार हमारे साथ छल कर रही है पूरे जिले में सभी विद्यालयों की आर टी ई की फीस का भुगतान पिछले 4 साल से नहीं किया गया। इन परस्थितियों में हमें संगठित होकर अपने हक की बात जोरदार तरीके से उठानी पड़ेगी।
स्थाई मान्यता को ले कर चल रहे असमंजस की स्थिति पर भी चर्चा की गई जिसमें सचिव महेंद्रा नन्द जायसवाल ने बताया की पिछले दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर इस विषय पर चर्चा की गई थी।जिसमें ये बात साफ हो गई थी की 2019 के बाद मिले मान्यता को ही नवीनीकरण कराना होगा।
संगठन के सचिव महेंद्रा नन्द जायसवाल संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही।
उन्होंने ने बताया की हम सब को आगे आने वाली विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए एक जुट होना बहुत जरूरी है। संगठन उपाध्यक्ष वी के तिवारी ने कहा की आने वाले समय में हम सब को अपने विद्यालय के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।हमें अपने विद्यालय में अच्छी शिक्षा एवम् बच्चों में अच्छे संस्कार देने का प्रयास करना चाहिए।
हाजी अजहर अली इंटर कालेज के प्रबंधक एवम् कार्यक्रम के मेजबान सलीम खान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में एक मिशाल कायम करेंगे। सलीम खान ने एम डी एस ए के अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। *सचिव महेंद्रा नन्द जायसवाल ने बताया की अगली बैठक 12 फरवरी को संत ज़ेवियर्स हाई स्कूल, महराजगंज में रखी गई है।कार्यक्रम के दौरान आर पी आई सी के प्रबंधक नीरज तिवारी, के एम एकेडमी फरेंदा के यदुवंश चौधरी, ग्लोरियस एकेडमी के आनंद गुप्ता, फन वैली के रितेश पांडेय,टैलेंट पब्लिक के नसीब अख्तर,श्रीमती प्रभावती देवी इंटर कालेज के सुभाष चन्द्र यादव, स्कॉलर एकेडमी से तुफैल, पंडित दिन दयाल इंटर कॉलेज से दुर्गेश सिंह, संत जेवियर्स से आर डी सिंह, सनराइज से कमलेश शर्मा,अमरावती देवी से धर्मेन्द्र यादव, आर के इंटर कालेज से इरफानुल्लाह खान, प्रभावती इण्टर कॉलेज के सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *