जिलाधिकारी ने ईट राइट स्टॉल लगवाने हेतु किया समिति का किया गठन

जिलाधिकारी ने ईट राइट स्टॉल लगवाने हेतु किया समिति का किया गठन

डीएम ने विभिन्न कार्यक्रमों / प्रमुख मेलों / प्रदर्शनी में आई०ई०सी० कार्यक्रम के अन्तर्गत ईट राइट स्टॉल लगवाने हेतु किया समिति का गठन

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर ! जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया है कि जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों / प्रमुख मेलों / प्रदर्शनी में आई०ई०सी० कार्यक्रम के अन्तर्गत ईट राइट स्टॉल लगवाने हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसमे जिलाधिकारी को अध्यक्ष तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) सदस्य, सहायक आयुक्त (खाद्य) – II , अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद पड़रौना/कुशीनगर एवं जिला सूचना अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि गठित समिति जनपद में आई०ई०सी० कार्यक्रमों के अन्तर्गत ईट राइट मेला आयोजन हेतु ऐसे स्थानों का चयन करेगी जहाँ आम जनमानस की भीड इक्ठ्ठा होती हो तथा ईट राइट मेले का सफल आयोजन कराना सुनिश्चित करेगी। ईट राइट मेले के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), कुशीनगर नोडल अधिकारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *