गरीब असहाय जरूरतमंदों में कंबल बांटना ही सबसे पुनीत कार्य, पुलिस और जनता में संवाद भी जरूरी- एसपी धवल जायसवाल

गरीब असहाय जरूरतमंदों में कंबल बांटना ही सबसे पुनीत कार्य, पुलिस और जनता में संवाद भी जरूरी- एसपी धवल जायसवाल

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। थाना जटहा बाजार परिसर में आयोजित जनता संवाद एवम महिला सुरक्षा कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद जरूरी है। इससे मामलों के निस्तारण में काफी मदद मिलती है।
बताते चले कि दिन सोमवार को जटहा थाने पर आयोजित जनता संवाद एंव महिला सुरक्षा कार्यक्रम में पहुंचे एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष से विवेचनाओं की स्थिति जानी और गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवाद से कई मामले आसानी से हल हो जाते हैं। जिस समय जटहां बाजार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने स्मृति चिन्ह के साथ बुक एंव अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने शीतलहर की बढ़ती हुई ठंढी को देखते हुए दलित मुसहर गरीब असहाय जरूरतमंद सैकड़ों लोगों में कम्बल वितरण किया। कम्बल पाकर वृद्ध जनों के चेहरे पर काफी खुशी देखी गई। इसके पहले ही वह बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, आरक्षी बैरक, माल खाना, शौचालय, स्नानागार और थाना परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क में रखे रजिस्टर को देखा। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति देखी। गांवों में नियुक्त चौकीदारों से बेहतर सामंजस्य रखने पर जोर दिया। साथ ही थानाध्यक्ष को बेहतर व्यवस्थाओं को देख शाबाशी भी दिया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चंद्रभट्ट जनता संवाद महिला सुरक्षा ग्राम सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में कहा कि कमाई के कुछ अंस पर गरीबों का भी हिस्सा होता है। थानाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों का राह दिखाई है। इस प्रकार का कार्य सबसे पुनीत कार्य है। ऐसा पुनीत कार्य अन्य लोगों से करने की अपील की गई। इस मौके पर जटहां बाजार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह कटाई भरपुरवा चौक इंचार्ज विक्रम अजीत राय मंशाछापर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक उमेश यादव एसआई अमीन अहमद एसआई महेंद्र सिंह एसआई विपिन यादव महेंद्र सिंह उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर एसआई अनिल गहलोत व कांस्टेबल राम लखन यादव नितेश यादव, सूरज गिरी, तौसीर खान, समीर यादव, महिला कांस्टेब उपासना गुप्ता ,काजल शुक्ला, नीतू कुमारी, संगीता कुमारी, रानी कुमारी, सुनीता यादव, कीर्ति सिंह ,क्षेत्र के सभी चौकीदार, ग्राम प्रधान सहित जटहा बाजार के व्यापार मंडल के सभी संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *