कुशीनगर मे सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसम्बर तक

कुशीनगर मे सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसम्बर तक

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर । अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 19 से 25 दिसंबर 2022 तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में माननीय शासन के निर्देशानुसार सुशासन के कार्यों की कार्यशाला का दिनांक 23 दिसंबर 2022 को जनपद कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया है।विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा “सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर” दिनांक 19 से 25 दिसंबर 2022 के मध्य मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *