30 दिसम्बर को साखोपार, कुशीनगर में आयोजित मण्डल स्तरीय भव्य कैम्प
हित लाभ प्रमाण एवं रजिस्ट्रेशन तथा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित करना प्रस्तावित है
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा दिनांक-30 दिसम्बर, 2022 को साखोपार, कुशीनगर में मण्डल स्तरीय भव्य कैम्प लगाकर हित लाभ प्रमाण एवं रजिस्ट्रेशन तथा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित करना प्रस्तावित है, जिसके लिए वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय गुंजन द्विवेदी कुशीनगर की अध्यक्षता में आज दिनांक-08.12.2022 को जिला स्तरीय समीति बैठक आहूत की गयी जिसमें परियोजना निदेशक, उपायुक्त अद्योग, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, उपायुक्त एन०आर०एल०एम०, परियोजना अधिकारी, डूडा, निदेशक, सेण्ट आरसेटी, प्रधानाचार्य, राजकीय आई0टी0आई0, सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं कौशल विकास केन्द्र के ट्रेनिंग पार्टनर इत्यादि लोग उपस्थित थे। वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 से 20 कम्पनियाँ प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई०टी०आई०उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो वे सम्मिलित होकर निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा रोजगार मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
