ऑनलाइन डिलेवरी गोदाम में चोरी करने वाले चोरों को नौतनवा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दबोचा
महाराजगंज :-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर रविवार की रात में चोरों ने राजीव गांधी पीजी कॉलेज के सामने अमेजान और फिलिफकार्ट कंपनी के गोदाम के इंचार्ज ने डिलेवरी बॉय के मदद से अपने ही चोरी करवाया और सोमवार की सुबह गोदाम पहुंचकर गोदाम में चोरी की सूचना पुलिस को दी डिलेवरी गोदाम की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई चोरी की सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ मौके पर पहुंचकर चोरी का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक ने चोरों को पकड़ने के लिए नौतनवा पुलिस ,सर्विलेंस टीम और स्वाट टीम को लगा दिया नौतनवा थाना प्रभारी सुनील कुमार राय और कस्बा प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम चोरी के खुलासे के बारे में छपवा तिराहे पर बात कर ही रहे थे तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग इंडेन गैस एजेंसी के पास बोरे में सामान लेकर बैठे हुए हैं अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्थानीय पुलिस, सर्विलेंस टीम और स्वाट टीम को लेकर मौके पर पहुंचकर सबको घेर लिया पुलिस ने जब बोरे में रखे हुए सामान की तलाशी ली तो डिलेवरी गोदाम से चोरी किए गए 74 मोबाइल, दो लैपटॉप ,दस लाख सत्ताइस हजार चार सौ चालीस भारतीय रुपए, तीस हजार पचहत्तर नेपाली रुपया सहित अन्य सामान बरामद हुए पुलिस चोरों को पकड़कर थाने पर लेकर थाने आई पुलिस के द्वारा पूछने पर चोरों ने अपना नाम प्रिंस मझवार पुत्र सुग्रीम निवासी गौतम बुध नगर थाना नौतनवा, सतीश विश्वकर्मा पुत्र पूनम चंद्र विश्वकर्मा निवासी भगवानपुर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर ,कार्तिक जायसवाल पुत्रअश्वनी जायसवाल निवासी महेंद्र नगर थाना नौतनवा, दिलीप यादव पुत्र श्री राम यादव निवासी विष्णुपुरी थाना नौतनवा के रूप में बताया गोदाम इंचार्ज ने बताया कि एक साल से कंपनी के पैसे खर्चे हो चुके थे जिसको मैनेज करने के लिए मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करवाई जिसे कंपनी को भेज सकें चोरी का खुलासा करते हुए नौतनवा क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया की चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग तीस लाख रुपए है सभी पकड़े गए चोरों को खिलाफ धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया |
घटना के खुलासे में नौतनवा थाना प्रभारी सुनील कुमार राय,कस्बा प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, एसओजी प्रभारी एसआई स्वतंत्रत सिंह, एसआई मनोज कुमार,कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी,कांस्टेबल शिवाकांत सिंह,कांस्टेबल संदीप मौर्य ने अहम भूमिका निभाई।


