चौकी प्रभारी विजय बहादुर के विदाई पर भावुक हुए क्षेत्र के लोग, नवागत चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

चौकी प्रभारी विजय बहादुर के विदाई पर भावुक हुए क्षेत्र के लोग, नवागत चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के अनुमोदन मे शासन व्यस्था को और ज्यादा चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए जिले में लगातार पुलिसकर्मियों का तबादला जारी है। इसी क्रम में बहूआर चौकी प्रभारी विजय बहादुर का तबादला पीआरओ पुलिस महाराजगंज होने पर क्षेत्र के लोग भाव विभोर दिखाई देने लगे। ग्रामीणों से वार्तालाप के पश्चात विजय बहादुर एक नेक दरियादिल इंसान थे। उन्होंने गरीबों कि मदद काफी की। बाढ़ राहत सामग्री में काफी योगदान लोगो ने माना । और लोगो ने बताया कि विजय बहादुर बेहद ही मिलनसार के साथ हंसमुख भी थे। न्याय के प्रति बेहद ही संवेदनशील थे। किसी भी प्रकार के मामले को बेहद गंभीरता के साथ निस्तारण करते। सभी लोगो से समानता का व्यवहार भी रखते थे। जिसे याद कर ग्रामवासी काफी भावुक दिखाई दिए। और आज विजय बहादुर को भावभीनी विदाई की गई।चौकी प्रभारी ने बताया कि इस क्षेत्र की जनता से जो प्यार और स्नेह मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता। वहीं दूसरी ओर नवागत चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। लोगो ने उनका स्वागत किया। विवेक सिंह ने बताया कि मेरा प्राथमिकता सर्वप्रथम क्षेत्रों में शांति व्यस्था कायम रखने के साथ साथ कानून व्यस्था को चुस्त दुरुस्त एवं सुदृढ़ बनाए रखना है। एवं अपराधियों पर नकेल कस कर तस्कर और अपराधियों की कमर तोड़ी जाएगी। फरियादियों की फरियाद निष्पक्ष तरीके से निस्तारित की जाएगी। इस क्रम में प्रधान प्रतिनिधि बोनी शेख सहित, प्रधान रामनीधि पटेल, प्रधान दिनेश कुमार,प्रधान रामप्रवेश, ग्राम प्रधान राधेश्याम,अवधेश यादव,सहित चौकी के सभी पुलिसकर्मी स्टाफ गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *