सर्वहितकारी परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सागर ने अपनी सुरक्षा चिंता के लिए लिखा सरकार को पत्र
कुशीनगर! राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर अपनी आशंकित खतरों के देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के पत्र लिखा है! राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने गत 30 सितम्बर को रजिस्टर्ड डाक से उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को सूचना देते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर को लिखा है वे सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के मुखिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष है संगठन कयी प्रांतों मे समाजसेवा और राष्ट्र सेवा के प्रति विस्तार की तरफ अग्रसर है महासंगठन पत्रकार उत्पीड़न और समाजसेवा जैसे पुनीत कार्य का कार्य करता है संगठन मे बहुत तेजी से लोग जुड रहें है संगठन जनसामान्य मे काफी लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाले और समाज का शोषण करने वाले कतिपय संस्थान और संगठन घबराए हुए हैं ऐसे मे ऐसे संगठनों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से उन्हें गम्भीर खतरा पहुँच सकता है इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार के आला अधिकारी उनकी सुरक्षा चिंता को लेकर कदम उठाएं और उचित तौर पर सुरक्षा सुनिश्चित कराएं!


