बसडीला सड़क पर पानी भरने से दहशत में ग्रामीण
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज से बडी खबर बीती रात हुई तेज बारिस से नगर पंचायत पनियरा के बसडीला गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। सड़क के उपर से बहने के कारण पैदल आने जाने वाले लोग किसी तरह से कपड़ो को उपर उठा कर चले जा रहे हैं लेकिन गाड़ी से जाने वालों को काफी समस्या हो रही है। पानी लगने का कारण बताया जा रहा है कि हरिहरपुर टोले का पानी निकासी की व्यवस्था नही है जिसके कारण पानी बड़ता जा रहा है। मुख्य सड़क पर इतना पानी देख गांव के लोग भयभीत हैं। सड़क पर पानी भरने की सूचना पर बसपा नेता असलम अहमद अंसारी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों से बात कर जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव के पानी निकासी की व्यवस्था यथा शीघ्र की जाए। इस दौरान बसंत गुप्ता, नगीना, मोहित, गुलाब, बहादुर, मोती, अयोध्या, अनिल व मुन्ना मौजूद रहे।


