शिक्षक मतदाताओं से मिले अमीर खान, डॉ. संजय त्रिपाठी के पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर चुनावी संपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सौरहा स्थित मान्यवर कांशीराम गौतम बुद्ध पीजी कॉलेज और ग्राम अकटहवा स्थित मां पार्वती देवी इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के पनियरा से भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार डॉ. संजय त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। अमीर खान ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाने के लिए एक सशक्त प्रतिनिधि की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पेंशन, वेतन विसंगतियों, सेवा सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाना जरूरी है। उनके अनुसार, डॉ. संजय त्रिपाठी एक अनुभवी शिक्षाविद हैं और शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।अमीर खान ने सभी शिक्षक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का वोट देकर डॉ. संजय त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान दोनों कॉलेजों के शिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
