पनियरा-बभनवली मार्ग पर टेमर नाले के पुल का रैम्प धंसा, बड़ी गाड़ियों का आवागमन ठप

पनियरा-बभनवली मार्ग पर टेमर नाले के पुल का रैम्प धंसा, बड़ी गाड़ियों का आवागमन ठप

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 17 सितंबर 2026 को पनियरा और बभनवली के बीच टेमर नाले पर बने पुल का पहुंच मार्ग अचानक धंस गया। सड़क के बीचो-बीच करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।सुबह करीब 6:25 बजे लोगों ने देखा कि पुल के रैम्प की सड़क धंस गई है। नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क खोखली हो गई है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि डामर की ऊपरी परत टूटकर गड्ढे में लटक गई है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।यह पुल पनियरा क्षेत्र को बभनवली सहित दर्जनों गांवों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रैम्प धंसने से ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य बड़ी गाड़ियों का आना-जाना बंद है। ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर किनारे से निकल रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हुई बारिश और नाले में पानी के तेज बहाव से रैम्प की मिट्टी का कटान हुआ, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुल निर्माण में गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर बैरिकेडिंग कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *