सपा वरिष्ठ नेता अमीर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हुआ जोरदार स्वागत
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 16 सितंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आज महराजगंज में सपा जनसंपर्क अमीर खान के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पहुँचते ही अमीर खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर और नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यालय पर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद और श्यामलाल पाल जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।स्वागत के बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी ही PDA की आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।सपाजनसंपर्क कार्यालय अमीर खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का महराजगंज के आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके मार्गदर्शन में हम पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
