Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राकृतिक उपचार केंद्र को कराया बंद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राकृतिक उपचार केंद्र को कराया बंद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राकृतिक उपचार केंद्र को कराया बंद

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद मे श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के बड़हरा बरईपार में बिना पंजीकरण के चल रहे प्राकृतिक उपचार केंद्र को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद करा दिया। परतावल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने बताया कि बड़हरा बरईपार के रहने वाले बिदुर वर्मा ने पत्नी रेनू देवी का प्रसव पीड़ा होने पर निजी प्राकृतिक उपचार केंद्र बड़हरा बरईपार में भर्ती कराया, जहां बिना ऑपरेशन के जुड़वां बच्चे पैदा हुए। डॉक्टर ने प्रसव कराने के
लिए बीस हजार रुपये लिए। इसकी लिखित शिकायत बिदुर वर्मा ने की थी। इसके बाद केंद्र संचालक से तीन दिन में पंजीकरण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लिहाजा केंद्र को बंद करा दिया गया। संचालक को निर्देशित किया गया है। कि वह पीड़ित से ली गई धनराशि वापस करें। कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे