पनियरा से खुटहा बाजार जाने वाली सड़क बनवाने को लेकर उच्च अधिकारियों से की बात,आमिर खान
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर सड़क और जलनिकासी की बदहाली देखनी हो तो पनियरा से बड़वार,बैजूडेहरा,इलाहाबाद खींचा,खुटहा बाजार चले आइए। यहां न जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़क जगह-जगह गड्डे बन गए हैं। बरसात के सीजन की बात कौन करे, यहां साल के 12 महीने सड़क और जलजमाव रहता है।बारिश में सड़क का तो पता ही नहीं चलता। सड़क तालाब हो जाती है। ऐसा नहीं है कि इस बदहाली की कहानी किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि से छुपी है। जानते सब हैं, लेकिन समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं लेते। ऐसे में सरकार के गड्ढामुक्त सड़क व जल निकासी के दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। गैर जिम्मेदार अधिकारियों के चलते आम जनमानस को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। वरिष्ठ नेता आमिर खान ने बताया कि पनियरा से खुटहा बाजार में सुविधाओं का घोर अभाव है। पनियरा नगर पंचायत होने के बावजूद भी यह उपेक्षित है। इसके विकास के लिए न तो अधिकारी ध्यान देते हैं और न ही जनप्रतिनिधि। बदहाल सड़क पर किसी की नजर नहीं है। भावी चेयरमैन प्रत्याशी रमजान अंसारी ने कहा कि क्षेत्र की पनियरा से खुटहा बाजार मार्ग वर्षों से खराब है। वहीं जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जिम्मेदार बेफिक्र हैं।समाजसेवी इंजीनियर आकाश जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में नई सरकार आते ही लोगों को लगने लगा कि अब सड़क व जल निकासी के लिए कुछ अच्छा होगा,लेकिन पनियरा से खुटहा बाजार जाने वाली सड़क को देखने से तो नहीं लगता कि सड़क गड्ढामुक्त व जल निकासी की व्यस्था हो रही है।वरिष्ठ नेता अमीर खान ने बताया कि पनियरा,बड़वार,बैजूडेहरा होते हुए खुटहा बाजार जाने वाली सड़क जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। कीचड़ से सनी सड़क पर लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं, लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते।भावी सभासद प्रत्याशी शमतबरेज अंसारी ने बताया कि कस्बे में जल निकासी के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। जिसके बाद आठ सौ मीटर लंबी एक मीटर चौड़ी नाली के लिए धन अवमुक्त हुआ था। ठेकेदार अधर में कार्य छोड़कर चले गए। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दिया गया है।


