Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन उर्फ मिस्टर खान का इंतकाल,...

सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन उर्फ मिस्टर खान का इंतकाल, 14 अगस्त को होगा तदफीन

सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन उर्फ मिस्टर खान का इंतकाल, 14 अगस्त को होगा तदफीन

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष जनाब जियाउद्दीन उर्फ मिस्टर खान का बुधवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर है।जियाउद्दीन उर्फ मिस्टर खान एक नेकदिल, मिलनसार और समाजसेवी शख्सियत के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक सपा अल्पसंख्यक सभा में रहकर पार्टी और समाज की सेवा की।उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एसरा�र खान बड़हरा गंजन ने कहा कि एक नेक और समाजसेवी शख्सियत का हमसे जुदा होना है। अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए और तमाम अहले-खानदान को सब्र-ए-जमील दे। आमीनमरहूम की नमाज़े जनाज़ा और मिट्टी 14 अगस्त 2026, जुमा को ग्राम जुम्माबाद, रामपुर के कब्रिस्तान* में होगी।राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे