Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनदवल बाजार रोड की बदहाली: बालू के ट्रक तो निकल रहे, जनता...

नदवल बाजार रोड की बदहाली: बालू के ट्रक तो निकल रहे, जनता नहीं – कैसरगंज की जनता का सवाल

नदवल बाजार रोड की बदहाली: बालू के ट्रक तो निकल रहे, जनता नहीं – कैसरगंज की जनता का सवाल

बहराइच:- विधानसभा कैसरगंज के नदवल बाजार जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया और जमीन पर लोग महीनों से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन जिले पर बैठे नेताओं तक शायद बात ही नहीं पहुंच रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रोड से रोजाना बालू खदानों की ट्राली, ट्रैक्टर और ट्रक निकलते हैं। रोड पूरी तरह टूट चुकी है। बरसात में हालात और बदतर हो जाते हैं।ग्रामीणों का सबसे बड़ा सवाल है – इलेक्शन के समय तो सभी नेता आ जाते हैं। सपा, भाजपा, बसपा सभी वोट मांगने आते हैं। कुछ चाटुकार लोग ठेका लेकर बैठ जाते हैं – हम मुस्लिम का वोट दिलाएंगे, हम दलित का, हम जनरल का। इसी भरोसे नेता बैठे रहते हैं।लेकिन उस तरफ कम से कम 10 पोलिंग बूथ हैं। अगर किसी की तबीयत अचानक खराब हो जाए और बहराइच जाना पड़े तो मजबूरन जैतपुर घूमकर जाना पड़ता है।लोगों का आरोप है कि कुछ ठेकेदार रोज सोशल मीडिया पर डाल देते हैं कि फलाने साहब ने ये करवा दिया लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा।कैसरगंज की जनता अब इंतजार नहीं करना चाहती। चाहे वर्तमान नेता हों, पूर्व के हों या भविष्य के – सभी से जनता को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सड़क बने।जनता की मांग नदवल बाजार रोड का तुरंत निर्माण और ओवरलोड बालू वाहनों पर नियंत्रण।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे