मुज़ूरी में साड़ी का लालच देकर महिलाओं को धूप में खड़ा किया, सपा नेताओं पर धोखे का आरोप
महराजगंज :-यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा ब्लॉक अंतर्गत मुज़ूरी में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए साड़ी देने का लालच देकर क्षेत्र की महिलाओं को तपती धूप में बुलाया गया।स्थानीय महिलाओं का कहना है कि उन्हें साड़ी वितरण के नाम पर कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया था, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी न तो साड़ी मिली और न ही कोई उचित व्यवस्था की गई। महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया है।महिलाओं का आरोप है कि सिर्फ भारी भीड़ दिखाने के लिए उनका इस्तेमाल किया गया। धूप और अव्यवस्था के कारण कई महिलाएं परेशान हो गईं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि इस संबंध में समाजवादी पार्टी के नेताओं का पक्ष अभी नहीं मिल सका है।


