Thursday, July 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पनियरा मे 16 लाख का RO प्लांट 6 माह से खराब,...

नगर पनियरा मे 16 लाख का RO प्लांट 6 माह से खराब, सभासद बोले- 3 शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

नगर पनियरा मे 16 लाख का RO प्लांट 6 माह से खराब, सभासद बोले- 3 शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले की नगर पंचायत पनियरा में 16 लाख रुपये की लागत से लगा आरओ प्लांट पिछले 6 माह से खराब पड़ा है। इससे हजारों लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।स्थानीय सभासद ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इस संबंध में नगर पंचायत में 3 बार लिखित शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभासद का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को साफ पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सभासद ने कहा कि जनता के पैसे से लगा प्लांट शोपीस बनकर रह गया है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे