फूलन देवी शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, राजपाल कश्यप ने BJP पर साधा निशाना
महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा में आयरन लेडी स्व. श्रीमती फूलन देवी जी के 25वें शहादत दिवस पर आज पनियरा ब्लॉक के मुजुरी चौराहे पर स्थित एक मैरिज हॉल में समाजवादी कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर फूलन देवी जी को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल कश्यप ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि फूलन देवी जी ने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष में बिता दिया। लेकिन आज BJP सरकार उनके आदर्शों को भूलकर सिर्फ गरीबों और पिछड़ों का शोषण कर रही है।राजपाल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी जी ने बंदूक उठाकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की थी और बाद में संसद में पहुंचकर गरीबों के हक की बात की। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम सामाजिक न्याय की लड़ाई जीत सकते हैं।इस दौरान पनियरा भावी विधायक राजेश निषाद,पनियरा भावी विधायक आमीर खान, भाई रामलाल यादव, पूर्वजिला अध्यक्ष राजेश यादव, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, औरंगजेब खान, तुलसी यादव, रामबचन यादव, राहुल राय, रहमत चाचा सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और फूलन देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।


