महराजगंज CJM के आदेश के 4 दिन बाद भी FIR नहीं, नाबालिगों की जमीन कब्जे और धमकी का आरोप
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर तहसील सदर के ग्राम कतरारी निवासी हदिसुन खातून ने नाबालिग बच्चों की जमीन पर कब्जे, धमकी और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के अनुसार उनके 13, 11 और 10 साल के बच्चों के नाम की जमीन गाटा संख्या 63 व 100 पर देवरों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है और गिफ्ट डीड के लिए दबाव बनाया जा रहा है। IGRS शिकायत 15058/2026 के बाद धमकी भरे कॉल आने का भी आरोप है।महिला ने बताया कि माननीय CJM महराजगंज ने प्रकीर्ण वाद संख्या 931/2026 में दिनांक 02/07/2026 को 24 घंटे के भीतर FIR दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए थे। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी थाना श्यामदेउरवां द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।शिकायतकर्ता ने बच्चों की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि विपक्षी घर से निकलने नहीं दे रहे हैं


