Friday, July 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमन्नान खां विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्राधिकारी ने...

मन्नान खां विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्राधिकारी ने किया वृक्षारोपड़

मन्नान खां विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्राधिकारी ने किया वृक्षारोपड़

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पहली जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज पनियरा हरकेश नायक ने अपने सहयोगी वनकर्मियों के साथ नगर पंचायत के शहीद भगत सिंह वार्ड में स्थित पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय में बृहद बृक्षारोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।बृक्षारोपड़ में फलदार,छायादार व इमारती लकड़ी के सागौन आदि के वृक्षों को लगाया गया।इस अवसर वन क्षेत्राधिकारी श्री नायक ने कहा कि कहा कि बृक्ष लगाने के साथ उसकी सुरक्षा करना ,समय समय पर पानी डालना भी चाहिए। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष तिवारी, अजीत पति त्रिपाठी,प्रवीण सिंह,रितेश यादव,विशाल गौड़,विनय यादव,दौलत सिंह, देवीदीन, सुनील गुप्ता,राम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां व प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे