वरिष्ठ नेता आमिर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

वरिष्ठ नेता आमिर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

महाराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार 1 जुलाई 2026 को पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। विधानसभा पनियरा के भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे। विधानसभा पनियरा के भावी विधायक आमिर खान ने कहा अखिलेश जी ने हमेशा PDA की लड़ाई लड़ी है। युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए वो उम्मीद हैं। हम उनके जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि 2027 में फिर सपा सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में मिठाई बांटी गई। आमिर खान ने दिया संदेश अखिलेश जी का जन्मदिन सिर्फ केक काटने का दिन नहीं, संकल्प का दिन है। हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के आखिरी व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *