निचलौल तहसील मे 3 हजार एकड़ सीलिंग भूमि पर कब्जे का आरोप, AAP देगी धरना
महराजगंज :-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर निचलौल तहसील क्षेत्र की लगभग 3 हजार एकड़ सीलिंग भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस भूमि पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर रखा है। आरोप है कि हाईकोर्ट में फर्जी मुकदमा करके कई वर्षों से जोत-बोई की जा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में हजारों की संख्या में भूमिहीन परिवार हैं जिनके पास खेती के लिए जमीन नहीं है, जबकि सीलिंग की भूमि खाली पड़ी है। भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी AAP धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग की है कि सीलिंग भूमि की जांच कराकर उसे भूमिहीनों में नियमानुसार बंटवाया जाए।


